Search

 
 
 

सिमडेगा : धारदार हथियार से महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 
Simdega :  अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी. यह घटना जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के पतरा टोली की है. जहां अपराधियों ने धारधार हथियार से महिला की हत्या कर दी. महिला की पहचान पतरा टोली निवासी जसमती देवी (45 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी रविवार की सुबह प्रभारी मुखिया ने ठेठईटांगर थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला की हत्या क्यों की गयी है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही