Search

 
 
 

सिमडेगा : एसके बागे कॉलेज में जीवन कौशल पर कार्यशाला का आयोजन

 
Simdega:  एसके बागे महाविद्यालय, कोलेबिरा में राष्ट्रीय सेवा योजना और पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के जीवन कौशल पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में युवाओं को स्वयं के बारे में जानने, अपने डर को दूर करने, अपने सपनों को पहचानने, अपने गांव की समस्याओं पर बात करने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. अनूप गुप्ता ने बताया कि वर्तमान युग को युवा युग कहा जाता है. हमारे समाज के युवाओं को नए नए कौशल विकास पर ध्यान देना चाहिए. वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरचित कुमार सिन्हा ने बताया कि युवाओं के विकास करने के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए. समाज से जुड़कर ही युवाओं का विकास संभव है. बच्चों के जीवन कौशल में सुधार और समाज में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए यह अच्छी पहल है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य अनूप कुमार गुप्ता, आरके शास्त्री, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो.सुरजीत सिन्हा, डॉ. रीना जया, डॉ. स्नेहलता सिन्हा, संजय प्रसाद, गांधीफेलो तनुश्री सरकार, रितेश मिश्रा एवं सभी छात्र छात्राए उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-will-support-nda-in-loksabha-elections/">झारखंडः

जदयू लोस चुनाव में एनडीए को करेगा समर्थन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही