Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : तंबाकू निषेध पर कार्यशाला, तंबाकू सेवन से दूर रहने की सलाह

Simdega :  जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग की अध्यक्षता मे तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए पीआरआई सदस्यों और अन्य हितधारकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला परिषद के सम्मेलन हॉल में आयोजित किया गया. मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला परिषद के सभी सदस्यों एवं प्रखंड के प्रमुखों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया. लोगों को तंबाकू सेवन से दूर रहने की सलाह दी गई. मौके पर जिला परिषद के सभी सदस्य, सभी पंचायत के प्रमुख, प्रखंड प्रमुख सभागार में मौजूद थे. इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाय. स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करें. ताकि तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में लोग जान सकें. इसे भी पढ़ें :अधीनम">https://lagatar.in/adhinam-handed-over-sengol-to-modi-will-be-installed-in-the-new-parliament-house-with-the-inauguration/">अधीनम

ने मोदी को सौंपा सेंगोल, उद्घाटन के साथ नया संसद भवन में स्थापित होगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही