Search

 
 
 

सिमडेगा: जिला परिषद सदस्य बिरजो कुंडलना ने विकास कार्यों पर दिया जोर

 
Simdega/Bano : प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों और प्रखण्ड कर्मचारियों की बैठक जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना की अध्यक्षता में हुई . इस मौके पर बिरजो कुंडलना ने कहा कि विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये जनप्रतिनिधि और कर्मचारी आगे आएं. विधवा पेंशन, वृद्धा जरूरतमंदों को दिलाएं.  प्रखण्ड में कई चापाकल, सोलर टँकी खराब पड़े हुए हैं परंतु इस पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है. पेयजल समस्या से लोग परेशान हैं. इसे भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-vice-president-of-zip-got-from-cs-to-fix-the-poor-health-system/">चांडिल

: लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीएस से मिली जिप उपाध्यक्ष

ग्रामीणों तक पहुंचे विकास योजना

वहीं प्रमुख सुधीर डांग ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि नए चेहरे हैं.ग्रामीणों को जागरूक करें कि वह विकास योजनाओं का लाभ लें. कोई भी योजना का आवेदन क्रम सही तरीके से होना चाहिये. वार्ड सदस्य, मुखिया और प्रखण्ड के पदाधिकारी ग्रामीणों का सहयोग करें.  बैठक में विद्युत व्यवस्था, बैंक, अस्पताल की कार्यशैली, जंगली हाथी से बचने, प्रधानमंत्री आवास, बालू उठाव, मनरेगा योजना समेत कई योजनाओं पर चर्चा हुई.

ये रहे मौजूद

इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी यादव बैठा, सीओ स्मृति कुमारी, उप प्रमुख प्रमोद कुमार, पशु चिकित्सक प्रीति खोया, मुखिया विश्वनाथ बड़ाईक, मिनसी लीना तिर्की, सुदर्शन सुरीन, इलियाजर कंडुलना सहित प्रखण्ड के पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और  विभिन्न विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-केंद्र">https://lagatar.in/if-the-central-government-gives-dues-then-ganga-yamuna-will-flow-in-jharkhand-jagarnath-mahato/">केंद्र

सरकार बकाया राशि दे तो झारखंड में विकास की गंगा-यमुना बहेगी : जगरनाथ महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही