Search

सिमडेगा : जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी कुमारी हैदराबाद में हुई सम्मानित

Simdega: जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैकरा को हैदराबाद में प्रशिक्षकों ने सम्मानित किया. मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि सिमडेगा के हक और अधिकार की जानकारी हर जन प्रतिनिधी तक पहुंचाकर हम झारखंड का विकास अन्य राज्यों की तरह करेंगे. कहा कि जनप्रतिनिधि के साथ सरकार में शामिल लोग पंचायत राज्य के प्रतिनिधि और आम जनता के अधिकार का हनन करते हैं. प्रशिक्षण लेने के बाद उनके अधिकार दिलाएंगे, जिससे उनका हक मिल सके. यहां बता दें कि झारखंड की पूरी टीम के साथ सिमडेगा जिला परिषद् उपाध्यक्ष भी हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रहे हैं. यह प्रशिक्षण 23 जून तक होगी. इस शिविर में हम उनलोगों से प्रशिक्षण एवं अनुभव ग्रहण कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते अपने क्षेत्र को विकास के मामले में पूरे भारतवर्ष में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है. इसे भी पढ़ें -निलंबित">https://lagatar.in/hearing-on-advance-bail-suspended-ias-pooja-singhals-husband-abhishek-on-july-5/">निलंबित

IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक की अग्रिम बेल पर 5 जुलाई को सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp