Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : जिप अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक, पुलिस ने चलाया जांच अभियान

Simdega : बानो प्रखण्ड सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान कई विभागों की ओर से योजनाओं की जानकारी दी गई. स्वास्थ्य विभाग ने कुष्ठ रोग से संबंधित जानकारी दी. 15 से 28 जून के बीच कुष्ठ रोग को लेकर माइक्रोप्लान अभियान चलाया जायेगा. नल जल योजना के संबंध में विभिन्न प्रखंडों के मुखिया और जनप्रतिनिधियों ने शिकायत की. इस पर रोज प्रतिमा सोरेंग ने कहा यह आपके अपने घर की योजना है. किसी तरह की लापरवाही होने पर इसकी सूचना दें. इस पर कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें :शिमला">https://lagatar.in/palamus-masoom-group-won-five-prizes-in-aiyas-drama-competition-in-shimla/">शिमला

में आइआ के नाट्य प्रतियोगिता में पलामू के मासूम ग्रुप ने जीते पांच पुरस्कार 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/jjj-2-6.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

पानी की समस्या पर ध्यान देने की मांग

ग्रामीणों की शिकायत थी कि पिछले 5 से 10 साल पहले के बोरिंग पर जल मीनार बना दिया जा रहा है. ऐसे कई जगह हैं जहां बिना बोरिंग के जल मीनार का बना दिया गया है. पानी के लिए लोग तरस रहे हैं. वही बिरसा हरित योजना के तहत वृक्षारोपण से संबंधित भी जानकारी दी गई. बैठक में प्रखंड प्रमुख सुधीर डांग, जिला परिषद सदस्य बिरजो कांडुलना, प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा के साथ विभिन्न पंचायत के मुखिया एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे. दूसरी खबर

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/cccc-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Simdega : कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत लचडागढ़ के जलडेगा मोड़ पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. कोलेबिरा थाना प्रभारी प्रभात कुमार के निर्देश पर एसआई अनिरुद्ध पासवान के नेतृत्व में मोटर साईकिल और चार पहिया वाहनों की जांच की गई. सिमडेगा जिला में आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है. इसे लेकर सिमडेगा पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है. मौके पर एसआई अनिरुद्ध पासवान ने कहा कि सिमडेगा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार के निर्देश पर सिमडेगा जिला के सभी प्रखंडों के पुलिस पदाधिकारी सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन चेंकिंग अभियान चला रहे हैं. मोटर साइकिल चालकों के लिए हेलमेट और बाइक के कागजात जरूरी हैं. वहीं ट्रिपल लोडिंग करने बाइक सवार को फटकार लगाई गई. नशापान करके गाड़ी नहीं चलाने की हिदायत दी गई. वहीं चार पहिया वाहनों के डिक्की की जांच की गई. इसे भी पढ़ें :बरही">https://lagatar.in/sand-transportation-continues-despite-ban-in-barhi-co-said-action-will-be-taken-if-caught/">बरही

में रोक के बावजूद बालू की ढुलाई जारी, सीओ बोले- पकड़े गए तो होगी कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही