Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : बालिका दिवस पर छात्रों से मिलीं जिप अध्यक्ष, दी शुभकामना

Advertisement
Advertisement
Simdega: कोलेबिरा प्रखंड के टूटीकेल पंचायत स्थित उत्कर्मित प्राथमिक विद्यालय सड़क टोली में जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग पहुंची और बालिका दिवस पर छात्रों की शुभकामनायें दी. उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई देशों में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है. यह दिन विश्व में बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने, लड़कियों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, करियर के लिए मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर साल 11 अक्तूबर को मनाया जाता है. बालिका दिवस के मौके पर दुनिया भर की महिलाओं को उनके अधिकार और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया जाता है. इसे भी पढ़ें :राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-nehru-cup-hockey-jharkhand-became-runner-up-after-losing-to-mizoram-in-a-tough-match/">राष्ट्रीय

नेहरू कप हॉकी: कड़े मुकाबले में मिजोरम से हारकर झारखंड बना उपविजेता

“महिलाओं को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है”

रोज प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि भारत समेत कई देशों में महिलाओं को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. एक बच्ची के जन्म से लेकर परिवार में उसकी स्थिति, शिक्षा के अधिकार और करियर में महिलाओं का विकास होना जरूरी है. बाधाओं को दूर करने के लिए जागरूकता फैलाना ही अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य है. साथ ही शिक्षकों से मुलाकात कर स्कूल की समस्या और बच्चों की समस्याओं पर उन्होंने बात की. उन्हें पता चला कि स्कूल में काफी समस्याएं हैं. ना तो पढ़ने के लिए जगह और न बच्चों को खाने का जगह है. पढ़ाने के लिए दो कमरों हैं. इस स्कूल में 80 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन 56 ही उपस्थित पाए गए. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-card-holders-protested-against-punching-without-giving-ration/">डुमरिया

: कार्डधारियों ने बिना राशन दिये पंचिंग कराने का किया विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही