Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा की बेटी अंकिता ने ICMAI की परीक्षा में पाई सफलता

Simdega : सिमडेगा की बेटी अंकिता ने इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की परीक्षा में सफलता पाई है. अंकिता एक मध्यमवर्गीय परिवार की जुझारू बच्ची है. उसने परिवार और जिले का मान बढ़ाया है. अंकिता सिमडेगा के स्व. प्रदीप कश्यप की बेटी है. अंकिता की मां रेणू देवी गृहणी है एवं उसकी दादी प्राथमिक विद्यालय भवर पहाड़ से सेवानिवृत्त शिक्षिका है. उसके पिता व दादाजी जब अंकिता 14- 15 साल की थी, तभी गुजर गए थे. अंकिता के दो भाई हैं. अंकिता की दादी ने बताया कि अंकिता शुरू से ही पढ़ने में अब्बल थी. अंकिता की प्रारंभिक शिक्षा संत जॉन स्कूल कोलेबिरा से हुई. दसवीं तक की पढ़ाई कोलेबिरा में करने के पश्चात 12वीं की पढ़ाई के लिए उर्सलाइन इंटरमीडिएट कॉलेज रांची चली गई. वहीं बीकॉम की पढ़ाई रांची विमेंस कॉलेज से की. अंकिता ने बताया कि यह परीक्षा तीन स्टेज में होती है, जिसमें सीएमए फाउंडेशन: दिसंबर 2017 में, सीएमए इंटर: जून 2019 में, सीएमए फाइनल: दिसंबर 2022 में पास की. बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया. जिसमें अंकिता कुमारी ने सफलता पाई है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/sarhuls-dhoom-in-ranchi-see-photos-of-shobha-yatra/">रांची

में सरहुल की धूम, देखें शोभायात्रा की तस्वीरें
अंकिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां व दादी के अलावे गुरुजनों को दिया है. अंकिता ने कहा कि मां और दादी का सपोर्ट और प्रोत्साहन मिला, वहीं गुरुजनों ने पढ़ाया और सटिक मार्गदर्शन किया जिसका परिणाम हुआ कि मुझे सफलता मिली. अंकिता के इस सफलता पर कोलेबिरावासियों ने उसे बधाई दी है. विदित हो कि इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ( ICMAI ), जिसे द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ( ICWAI ) के नाम से भी जाना जाता है. भारत में एक पेशेवर लेखा निकाय है. यह भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के स्वामित्व में है. इसे भी पढ़ें : सरहुल">https://lagatar.in/sarhul-message-man-does-not-exist-without-nature-governor/">सरहुल

का संदेश, प्रकृति के बिना मनुष्य का अस्तित्व नहीं : राज्यपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही