Search

 
 
 

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह ने देश में किया नाम रोशन, रक्षा मंत्रालय के ग्रेड-बी में चयन

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी अस्सिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर बन गई है. इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर कोमल ने देशभर में सिमडेगा का नाम रोशन किया है.
 

Simdega :  सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी अस्सिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर बन गई है. इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर कोमल ने देशभर में सिमडेगा का नाम रोशन किया है. 

 

कोमल सिंह सिमडेगा कांग्रेस प्रवक्ता सह आरआर मेडिकल के संचालक रणधीर रंजन की पुत्री हैं. उनकी इस उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है. परिवार, दोस्त  और शुभचिंतक उन्हें बधाई दे रहे हैं. साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं. 

 

कोमल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है.  उन्होंने कहा कि परिवार का निरंतर सहयोग और गुरुओं का मार्गदर्शन ही वह यह मुकाम हासिल कर पाई हैं. कोमल सिंह की इस सफलता ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे सिमडेगा जिले को गौरवान्वित किया है.  

 

शुरुआत से ही मेधावी छात्रा रही कोमल ने डीएवी विद्यालय से 93 प्रतिशत अंक लाकर मैट्रिक की परीक्षा पास की है. इसके बाद उन्होंने डीपीएस रांची से इंटरमीडिएट (विज्ञान) (93 प्रतिशत) की पढ़ाई की. वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय से कोमल ने ग्रेजुएशन किया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही