Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश के लिए फीफा वर्ल्ड कप में खेलेगी सिमडेगा की बेटी पूर्णिमा कुमारी

Simdega : भारतीय फुटबॉल महासंघ ने फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए U 17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम की घोषणा की है. इस टीम में झारखंड के 6 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं. इन 6 खिलाड़ियों में सिमडेगा जिले के जामबहार निवासी पूर्णिमा कुमारी भी शामिल है. पूर्णिमा सिमडेगा जिला के ठेठाईटांगर प्रखंड अंतर्गत टुकुपानी पंचायत के जामबहार की रहने वाली हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/a-257x300.jpeg"

alt="" width="257" height="300" /> पूर्णिमा के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है. बचपन में ही मां के निधन के बाद पूर्णिमा का लालन पालन पिता जीतू मांझी और बड़ी बहन सन्माइयत कुमारी ने किया. पूर्णिमा का घर आज भी कच्चा और खपड़े का है. पूर्णिमा को बचपन से ही खेल के प्रति काफी लगाव था. फुटबॉल और हॉकी दोनों वह खेलती थी. पूर्णिमा विपरीत हालात से निकली देश की एक होनहार फुटबॉल खिलाड़ी है और वह विपरीत हालात में रह रहे अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक है. फीफा वर्ल्ड कप में खेलने की खबर गांव वालों के जैसे ही मिली सभी ने पूर्णिमा को बधाई देने उनके घर पहुंचने लगे. इसे भी पढ़ें–रिम्स">https://lagatar.in/30-posts-of-regular-quota-and-64-posts-of-backlog-will-be-appointed-in-rims/">रिम्स

में नियमित कोटे के 30 और बैकलॉग के 64 पदों पर होगी नियुक्ति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही