Search

 
 
 

सिमडेगा की बेटी स्नेहा कुमारी ने टॉप टेन में बनाई जगह

 
Simdega:  मैट्रिक की परीक्षा में सिमडेगा की बेटी स्नेहा कुमारी ने परचम लहराया है. स्नेहा ने पूरे राज्य में टॉप टेन में जगह बनाई है. वह सिमडेगा की जिला टॉपर भी है. उसने प्रतिकूल परिस्थिति में पढ़ाई की और जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. उनके माता-पिता ठेला में चाट वगैरह बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं. हाईस्कूल जोकबहार की छात्रा स्नेहा कुमारी ने 500 में 485 (97 फीसदी) अंक प्राप्त किया, वहीं दूसरे स्थान पर हाईस्कूल जोकबहार के प्रेम सागर ओहदार ने 96.80 फीसदी अंक प्राप्त किया जबकि हाईस्कूल जोकबहार की सोनल एक्का ने 96. 20 फीसदी अंक हासिल किया. जिला मुख्यालय के सलडेगा स्थित बिरसा आवासीय विद्यालय से ही स्नेहा ने अपनी पढ़ाई की. मैट्रिक में जिला टॉप बनने का गौरव प्राप्त किया. बिरसा रेसीडेंसिअल स्कूल के सभी शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक ने स्नेहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है. वहीं रिजल्ट में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की मेहनत भी दिखा. पिछले बार सिमडेगा 24 वें स्थान पर था लेकिन इस बार 9वें पायदान पर आया. बेहतर रिजल्ट के लिए एक वर्षों से जिले के उपायुक्त और जिला शिक्षा विभाग हरसंभव कोशिश की. इसे भी पढ़ें-निश्चित">https://lagatar.in/pm-getting-distracted-by-certain-defeat-now-sanatans-entry-in-constitution-making-supriyo/">निश्चित

हार से विचलित हो रहे पीएम, संविधान निर्माण में अब सनातन की इंट्री- सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही