Search

 
 
 

अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के सिम्स और साइमन ने सीएमपीडीआई का किया दौरा

 
अमेरिकी वीजा प्रक्रिया के बारे में बताया Ranchi : अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कोलकाता के ली एन सिम्स उप वाणिज्यदूत काउंसलर और स्टीफन साइमन वरिष्ठ विदेश सेवा राष्ट्रीय काउंसलर ने गुरुवार को सीएमपीडीआई का दौरा किया. सीएमपीडीआई के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार से मुलाकात की.  इसके उपरांत सिम्स ने संस्थान के कांफ्रेंस हॉल में प्रस्तुति के माध्यम से कार्यालयीन कार्य एवं व्यक्तिगत यात्राओं के लिए अमेरिकी वीजा प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार की वीजा श्रेणियों, दस्तावेजीकरण, चरणों और प्रक्रिया के बारे में बताया. उठाए गए प्रश्नों का जवाब भी दिया. इस अवसर पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/ईएस) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) सतीश झा एवं महाप्रबंधक (टीएस/पीआर) संजय कुमार दुबे उपस्थित थे. इस प्रस्तुतीकरण में सीएमपीडीआई (मुख्यालय) रांची के अलावा देश के कई राज्यों में अवस्थित क्षेत्रीय संस्थानों में कार्यरत अधिकारीगण वीसी के माध्यम से सम्मिलित हुए. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-the-remaining-74-houses-in-the-light-house-project-were-allotted-through-lottery/">रांची

: लाइट हाउस प्रोजेक्ट में बचे 74 आवासों का लॉटरी से हुआ आवंटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही