Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंदरी : निर्माणाधीन हर्ल के मजदूरों पर असामाजिक तत्वों का हमला

Advertisement
Advertisement
Sindri : सिंदरी स्थित निर्माणाधीन हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) से काम कर लौट रहे ठेका कर्मियों पर सोमवार 21 फरवरी की रात करीब 8:40 बजे लाठी-डंडों से लैस असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए. घटना के संबंध में एलएंडटी में कार्यरत कोडरमा निवासी त्रिलोकी यादव ने बताया कि हर्ल से एलएंडटी सहित अन्य कंपनियों के 30 मजदूर काम कर शहरपुरा स्थित अपने कैंप लौट रहे थे. तभी रोड़ाबांध स्थित आरएल टाइप कॉलोनी के समीप सुनसान रास्ते पर 10-12 लोग बाइक पर सवार होकर आए और घेरकर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू दी. अफरा-तफरी में वह भी जख्मी हो गए. कुच देर बाद हमलावर रोड़ाबांध और शहरपुरा की ओर भाग निकले. सूचना मिलने पर सिंदरी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद सदल बल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा के नजरिए से पुलिस की तैनाती कर दी गई है. लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. घायलों का उपचार हर्ल प्रबंधन द्वारा स्थानीय नर्सिंग होम में कराया गया. इस घटना के पीछे की वजह का खुलासा तो नहीं हो पाया है, लेकिन इसे लोग इसे रोजगार के मुद्दे से जोड़ रहे हैं. इस घटना को निंदनीय बताते हुए हर्ल के एच आर कुंदन किशोर ने कहा कि यह ओछी राजनीति का हिस्सा है. हर राज्य के लोग अलग-अलग राज्यों में काम करने जाते हैं. यह भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-bank-worker-commits-suicide-by-hanging-himself-in-office-premises/">निरसा

: बैंक कर्मी ने कार्यालय परिसर में फांसी लगा कर की आत्महत्या [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/nirsa-bank-worker-commits-suicide-by-hanging-himself-in-office-premises/">

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही