Search

 
 
 

सिंदरी : धोखरा व कुसमाटांड़ में बाहा बोंगा महोत्सव

 
Sindri : बलियापुर के धोखरा मांझीडीह जाहिर थान में मंगलवार 15 मार्च को बेंझा बिंधा कमेटी द्वारा आयोजित बहा बोंगा महोत्सव में आदिवासी महिला व पुरुषों ने झारखंडी आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य, गीत प्रस्तुत किया. इससे पूर्व मांझी बाबा राजेंद्र सोरेन, नायकी बाबा कृष्णा मुर्मू, जोक मांझी छोटू मुर्मू ने बहा बोंगा की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया. मौके पर अतिथि स्वरूप बाघमारा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रतीलाल टुडू, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, ढोखरा पंचायत के मुखिया शत्रुघ्न महतो, शिवलाल मांझी, विशू सोरेन, अशोक सोरेन, मंगल सोरेन, किसन सोरेन, मदन सोरेन, अमित टुडू, मुकेश, सुरेश, रंजीत, अजय, वकील आदि मौजूद थे. इधर कुसमाटांड़ में आयोजित बहा बोंगा महोत्सव में मुख्य अतिथि कुसमाटाड़ पंचायत के निवर्तमान मुखिया मधुसूदन मोदक के अलावा सुरेश बास्की, अनिल मुर्मू, मुनींद्र मुर्मू, सुनील बास्की, शनिचर बास्की, रामलाल बास्की आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही