Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंदरी: नवनिर्वाचित जिप सदस्य पर मामला दर्ज

Sindri : जिला परिषद क्षेत्र संख्या 25 की नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य उषा महतो और उनके पति आशीष महतो समेत आधा दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. सिंदरी निवासी एसीसी मजदूर यूनियन के नेता जयराम सिंह के पुत्र विजेंद्र कुमार सिंह की लिखित शिकायत पर बलियापुर थाने में मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/supreme-courts-seal-on-sits-clean-chit-to-modi-said-there-is-no-merit-in-zakias-appeal/">मोदी

को एसआईटी की क्लीन चिट पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, कहा- जकिया की अपील में कोई मेरिट नहीं
विजेंद्र ने लिखित शिकायत में बताया है कि आसनबनी पेट्रोल टंकी के पास विगत 20 जून की देर रात 8 बजे सड़क दुर्घटना हुई थी. जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मुकेश दत्ता व जयदेव मिश्रा घायल हो गए थे. मानवता के नाते मैं दौड़ कर गया और अपने स्टाफ को घायलों को बलियापुर सीएचसी पहुंचाने को कहा. तभी दर्जनों की संख्या में युवकों ने पंप पर तोड़फोड़ करते हुए मारपीट शुरू कर दी. साथ ही गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया. इस दौरान मेरे 26 हजार रुपए छीन लिए. जिप सदस्य उषा महतो के पति आशीष महतो ने मारपीट कर सफेद कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिया. साथ ही पैसा नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी. वहीं उषा महतो ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-shinde-faction-launched-a-campaign-to-remove-deputy-speaker-uddhav-thackeray-said-i-have-no-attachment-to-power/">महाराष्ट्र

: शिंदे गुट ने डिप्टी स्पीकर को हटाने की मुहिम छेड़ी, उद्धव ठाकरे ने कहा, मुझे सत्ता का कोई मोह नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही