Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंदरी : फांसी पर लटके युवक का शव बरामद

Sindri : बलियापुर थाना क्षेत्र के रांगामाटी स्थित आरएम फोर आवास संख्या 563–64 में शुक्रवार को फांसी पर लटके एक युवक का शव बरामद किया गया. आवास का दरवाजा बंद था. बताया जाता है कि उक्त आवास सेल चासनाला कर्मी लाल बाबू प्रसाद का है. वह सपरिवार दुर्गा पूजा के अवसर पर बिहार स्थित गोपालगंज गए हुए हैं. आवास में सिर्फ उनका बड़ा पुत्र जितेंद्र कुमार था. आवास के अंदर से दुर्गंध आने पर लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो युवक फांसी के फंदे पर लटका था. अगल-बगल के लोगों ने इसकी सूचना बलियापुर पुलिस को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी पंकज वर्मा सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि आवास मालिक को इसकी सूचना दे दी गई है. सभी रंगामाटी लौट रहे हैं. परिजनों की उपस्थिति में शनिवार को बंद दरवाजे को खोला जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी. लाश से दुर्गंध आने की वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना दो-तीन दिन पहले की होगी. इसे भी पढ़ें–मां">https://lagatar.in/farewell-to-mother-with-moist-eyes-colors-and-gulal-blown-during-idol-immersion/">मां

को नम आंखों से दी गई विदाई, प्रतिमा विसर्जन के दौरान उड़े रंग और गुलाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही