Sindri (Dhanbad) : अयोध्या के राम मंदिर में प्रभु श्री राम लला विराजमान हो गये हैं. प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद हनुमान रूपधारी दीपक मोदी मंगलवार को सिंदरी से भगवा रंग के स्कूटर पर रामलला के दर्शन करने के लिए आयोध्या रवाना हुए. दीपक ने कहा कि करीब 500 वर्षों बाद प्रभु श्रीराम अपने जन्मस्थली अयोध्या वापस आये हैं. उनके दर्शन के लिए माता सरस्वती देवी ने 30 वर्षों तक मौन धारण किया था. दीपक उसी मौनधारी माता सरस्वती के निवास स्थान भौंरा के गोल मंदिर के निवासी हैं. उन्हें अयोध्या का आमंत्रण मिला था. उनका साथ पाने और प्रभु के विग्रह रूप का दर्शन करने के लिए सिंदरी के शहरपुरा शिव मंदिर से शोभायात्रा अयोध्या जा रही है. [wpse_comments_template]
सिंदरी : भगवा रंग के स्कूटर से अयोध्या निकले हनुमान रूपधारी दीपक मोदी
Last Updated: Jan 23, 2024 12:00 AM (IST)