Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंदरी : फर्टिलाइजर विस्थापित मोर्चा 11 फरवरी को हर्ल के गेट पर देगा धरना

Advertisement
Advertisement
Sindri : सिंदरी फर्टिलाइजर विस्थापित मोर्चा ने सहरपुरा के तालाघुटु में रविवार 30 जनवरी को बैठक की जिसमें विभिन्न मौजा के विस्थापित परिवार के सदस्य मौजूद थे. अध्यक्षता महालाल हेम्ब्रम ने की एवं संचालन सुखेदव हांसदा ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को लेकर 11 फरवरी को एफसीआई व हर्ल के मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा. मोर्चा के लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन हर्ल कारखाना लगभग बनकर तैयार है.  परंतु भूमिहीनों को रोजगार नहीं मिलेगा तो लोग कहां जाएंगे. मुआवजा, पुनर्वास एवं रोजगार की मांग करते हुए विस्थापित मोर्चा ने एफसीआई एवं हर्ल को पत्र दिया, जिसका कोई जवाब नहीं मिला. मोर्चा ने प्रबंधन के नकारात्मक रवैये को देखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने का निर्णय लिया है. बैठक में रंजन किशोर हांसदा, इन्दु हेम्ब्रम, सुरेन्द्र मूर्मू, रवीन सोरेन, गांधी बास्की, पूरन सिंह, भोलानाथ रजवार, मन्दु मल्लिक, संतोष सिंह, परमेश्वर मंडल, युधिष्ठिर टुडु, जितेन्द्र सिंह, बाबू राम हांसदा, शान्ति राम हेम्ब्रम, पारा सोरेन, भक्ति पद पाल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-case-registered-against-the-owner-of-vijay-hotel-located-at-jharia-bhagatdih-mor/">धनबाद

: झरिया भगतडीह मोड़ स्थित विजय होटल के मालिक पर मामला दर्ज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही