Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंदरी : एफसीआई की भूमि पर किया जा रहा है अवैध कब्जा

Advertisement
Advertisement
Sindri : हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) खाद कारखाना सिंदरी राष्ट्र को समर्पित करने की तैयारी चल रही है. सिंदरी फिर उद्योग नगरी के रूप में विकसित हो रहा है. इधर कुछ संपन्न और रसूखदार लोगों के बीच एफसीआई की अधिकृत भूमि को अनधिकृत रूप से कब्जा करने की होड़ लगी हुई है. सिंदरी में चौक चौराहे सहित अन्य जगहों पर अवैध रूप से भूमि कब्जा कर उस पर भवन, झुग्गी झोपड़ी, एवं गुमटी लगाकर दुकान खोली जा रही है. इसके अलावा कई जगहों पर पहले से बने एफसीआई के आवासों को भाड़े पर देकर पैसे की वसूली भी की जा रही है.

  प्रबंधन को जानकारी देने पर किया जा रहा अनसुना

इस संबंध में एफसीआईएल प्रबंधन को पत्रकारों सहित अन्य लोगों द्वारा कई बार जानकारी दी गई है. बावजूद प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण रोकने की दिशा में किसी प्रकार की पहल नहीं कर रहा है, जो आने वाले समय में विवाद और विधि व्यवस्था बिगड़ने का कारण बन सकता है.

  जल्द ही हटाया जाएगा अवैध कब्जा : देवदास अधिकारी

सिंदरी में जगह-जगह अवैध निर्माण के बावजूद एफसीआई के सुरक्षा कर्मी मूक दर्शक बने हुए हैं. इस तरह का निर्माण रोकने के लिए कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया जाता. इस  सवाल पर सलाहकार वित्त संपदा व विधि पदाधिकारी एफसीआई सिंदरी, देवदास अधिकारी ने बताया कि एफसीआई के होमगार्ड या किसी कर्मचारी द्वारा इसे रोकने का प्रयास किया जाता है, तो कोई न कोई नेता खड़ा हो जाता है और हंगामा शुरू कर दिया जाता है. मामले को दिल्ली कार्यालय भेजा गया है. जितने भी अवैध निर्माण हुए हैं और दुकानें लगाई गई हैं, सभी के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस से की गई है. यह जानकारी एसडीओ धनबाद को भी दी गई है. मामला कानूनी प्रक्रिया में है और इस पर जल्द ही कार्रवाई होगी. अवैध निर्माण सहित दुकानों को हटाया जाएगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-baby-care-kit-for-girls-born-in-government-hospital/">:

धनबाद : सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाली बच्चियों को मिलेगा बेबी केयर किट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही