Search

 
 
 

सिंदरी : वाम जनवादी संघर्ष समिति ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

 
Sindri : स्वर कोकिला और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन पर वाम जनवादी संघर्ष समिति सिंदरी, द्वारा रविवार 6 फरवरी को बिरसा समिति सिंदरी प्रांगण में उनके चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर मासस नेता बबलू महतो ने कहा कि लता मंगेशकर के निधन से संगीत जगत को काफी नुकसान हुआ है. देश की प्रमुख हस्तियों में शामिल लता दीदी के जाने से संगीत प्रेमी मर्माहत हैं. सीपीएम नेता विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि आजादी के बाद से हमारे देश की कई पीढ़ियों की आशाओं, सपनों और आकांक्षाओं को आत्मा देने वाली लोकप्रिय गायिका की आवाज अब सुनाई नहीं देगी. यह सिर्फ फिल्म उद्योग का नुकसान नहीं है, बल्कि यह भारतीयों के लिए व्यक्तिगत क्षति है. माले नेता विमल रवानी ने कहा कि लता मंगेशकर के गीत हर पीढ़ी के लोगों को भाते थे. उनके गाए गीत हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे और लोग हमेशा उसे सुनते रहेंगे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-the-voice-of-nightingale-lata-will-resonate-for-ages-chamber/">बोकारो

: स्वर कोकिला लता की आवाज युगों-युगों तक गूंजेगी- चैंबर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही