Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंदरी : वामपंथी नेताओं ने गुरुदास चटर्जी को बताया संघर्षों का गुरु

Advertisement
Advertisement
Sindri : वाम जनवादी संघर्ष समिति द्वारा बिरसा समिति सिंदरी कार्यालय में गुरुवार 14 अप्रैल को शहीद गुरुदास चटर्जी का 22 वां शहादत दिवस मनाया गया. नेताओं-कार्यकर्ताओं ने संघर्ष का गुरुमंत्र देने वाले जन नायक के रूप में याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर वक्ताओं ने गुरुदास चटर्जी के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए कहा कि उनका संघर्षमय जीवन हमें अब भी ऊर्जा और प्रेरणा देता है. कोयलांचल में लूट की संस्कृति के खिलाफ आदिवासी, मूलनिवासी समेत दबे-कुचले लोगों की बुलंद आवाज के रूप में गुरुदास चटर्जी जाने जाते थे. वह सदैव शोषण, दमन और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे. शोषित समाज आज भी उनके संघर्षों से प्रेरणा और ऊर्जा लेकर आवाज बुलंद कर रहा है. सभा को मासस नेता बबलू महतो, सिंदरी नगर सचिव राजीव मुखर्जी, भाकपा माले सिंदरी शाखा सचिव कृष्णा महतो, विमल रवानी, भीम महतो, गौतम सिंह, लोगेन हेम्ब्रम, किशुन महतो, किशुन मलिक, हरि मुर्मू, संजू बर्मन, अर्जुन ठाकुर, सागर मंडल, माकपा नेता विकास ठाकुर, स्वामीनाथ पांडेय, शिबू राय, मासस युवा मोर्चा के सहदेव सिंह, दशरथ ठाकुर, गर्जन सिंह, मंगल महतो, बिरंची महतो, वीर सिंह मुंडा, रोहित महतो, राजू बाउरी, भानु रजक, विमल हांसदा, भाकपा माले के सुभाष मंडल आदि ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन छाताटांड पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ओबीलाल किस्कू ने किया. यह भी पढ़ें : सिंदरी">https://lagatar.in/sindri-the-floating-body-of-the-youth-found-in-the-pond-the-police-reached/">सिंदरी

: तालाब में मिला युवक का तैरता शव,पहुंची पुलिस [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही