Search

 
 
 

सिंदरी की रिया सिंह बनीं सीए, पहले प्रयास में ही फाइनल परीक्षा में पायी सफलता

 
वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह सह पूर्व पार्षद की बेटी है रिया Sindari (Dhanbad) : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (आईसीएआई) ने नवंबर 2023 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. वरिष्ट भाजपा नेता दिनेश सिंह की बेटी रिया ने सीए फाइनल की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सिंदरी का नाम रौशन किया है. रिया सिंह ने 415 अंक प्राप्त किया है. सीए फाइनल परीक्षा में धनबाद शाखा से 195 विद्यार्थियों में केवल 7 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुपों में अपनी योग्यता दिखायी है. रिया उनमें से एक है. आज सुबह से ही रिया के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है. 

फर्स्ट अटैम्पट में ही सीए फाइनल परीक्षा किया क्रैक

रिया सिंह ने बताया कि उसने फर्स्ट अटैम्पट में ही सीए फाइनल की परीक्षा में सफलता हासिल की. बताया कि वह तीन सालों से तैयारी कर रही थी. कहा कि माता-पिता और शिक्षकों ने हमेशा उसको प्रोत्साहित किया. रिया के पिता दिनेश सिंह पूर्व पार्षद सह वरिष्ठ भाजपा नेता हैं. वहीं मां शोभा सिंह बिहार के गया जिला के प्ल्स-टू हाई स्कूल की शिक्षिका हैं. पिता दिनेश सिंह ने बताया कि रिया ने डिनोबली सिंदरी से दसवीं तक की पढ़ाई की है. मैट्रिक में रिया ने 90 प्रतिशत अंक लाया था. वहीं 2019 में उसने लायंस पब्लिक स्कूल सिंदरी से बारहवीं की पढ़ाई पूरी की. बारहवीं बोर्ड में रिया ने 97 प्रतिशत अंक लाकर सिंदरी का गौरान्वित किया था.  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही