Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंदरी : मदर टेरेसा हाई स्कूल में साइंस एग्जीबिशन का आयोजन

Advertisement
Advertisement
हर्ल वीपी और बीआईटी सिंदरी निदेशक ने ली बच्चों से जानकारी Sindri : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के 92वें जन्मदिन से एक दिन पहले शनिवार को मदर टेरेसा हाई स्कूल में साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया. छात्र-छात्राओं ने 53 साइंस एग्जीबिशन लगायी. जिसमें साइंस के फायदे और मनुष्यों व जानवरों को हो रहे नुकसान को प्रतिकृति के रूप में दर्शाया गया. मौके पर एग्जीबिशन के मुख्य अतिथि हर्ल सिंदरी वाइस प्रेसिडेंट (उत्पादन) सह प्रतिनिधि सुरेश प्रमाणिक ने बताया कि विज्ञान के उपकरणों के अपने फायदे हैं. देश और समाज के लिए विज्ञान फायदेमंद है. उन्होंने बताया कि रोबोट इसका ज्वलंत उदाहरण है. (पढ़ें, गुमला">https://lagatar.in/gumla-cpi-maoist-nehru-munda-arrested-from-marwa-village/">गुमला

: भाकपा माओवादी नेहरू मुंडा मरवा गांव से गिरफ्तार)

छात्र-छात्राओं को दी गयी विज्ञान से आने वाले दूरगामी परिणाम की जानकारी 

समाजसेवी सह विद्यालय संरक्षक अंबुज मंडल ने कहा कि सिंदरी के अन्य प्राइवेट स्कूलों में मदर टेरेसा स्कूल अलग है. स्कूल गरीब बच्चों को प्रोत्साहित कर निःशुल्क शिक्षा प्रदान करती है. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी विज्ञान के फायदे और नुकसान की चर्चा की. बीआईटी सिंदरी निदेशक प्रो पंकज राय ने विज्ञान से बच्चों को दूरगामी परिणाम आने की जानकारी दी. उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया. इसे भी पढ़ें : पितृ">https://lagatar.in/pitru-paksha-people-of-hindu-community-offered-offerings-for-pitru-paksha-in-rivers-and-reservoirs-across-the-country/">पितृ

पक्ष : हिंदू समुदाय के लोगों ने देश भर में नदियों-जलाशयों में पूर्वजों के लिए तर्पण किया

एग्जीबिशन में ये लोग रहे मौजूद

मौके पर हर्ल सिंदरी वाइस प्रेसिडेंट (उत्पादन) सुरेश प्रमाणिक, बीआईटी सिंदरी निदेशक प्रो पंकज राय, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सचिव शशि भूषण कुमार गुप्ता, समाजसेवी अंबुज मंडल, जन अधिकार मंच अध्यक्ष रंजीत कुमार, मासस वरिष्ठ नेता सुरेश प्रसाद, लोजपा (रा) युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी, काँग्रेस नेता प्रशांत कुमार दुबे, मदर टेरेसा उच्च विद्यालय सिंदरी प्राचार्य राधेश्याम प्रसाद, सविमं सिंदरी शिक्षक रागेश प्रसाद सिंह, स्कूल की छात्र-छात्राएं सहित अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-nagar-panchayat-administration-is-running-a-cleaning-campaign-regarding-durga-puja/">चाकुलिया

: दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत प्रशासन चला रहा सफाई अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही