Search

 
 
 

सिंदरी : तालाब में मिला युवक का तैरता शव,पहुंची पुलिस

 
Sindri : बलियापुर थाना क्षेत्र के काठगोला के समीप सरगड़िया तालाब में गुरुवार 14 अप्रैल की अहले सुबह एक युवक का तैरता हुआ शव देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए. सूचना मिलने पर बलियापुर पुलिस पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से शव को किनारे लाया गया. युवक की पहचान बलियापुर बनिया टोला निवासी 32 वर्षीय झोंटू धीवर के रूप में हुई है. बताया जाता है कि युवक काफी मात्रा में शराब का सेवन करता था. नशे में रहते ही तलाब में डूबने की आशंका जताई जा रही है. शव को देखकर प्रतीत होता है कि वह दो-तीन दिन पहले ही तालाब में डूबा होगा. एएसआई उदित सिंह ने बताया कि अत्यधिक नशा में  होने कारण तालाब में डूबने का मामला लगता है. पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया जाएगा. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-raised-farmer-leaders-sitting-on-dharna-protested-in-front-of-bumblebee-police-station/">धनबाद

: पुलिस ने धरना पर बैठे किसान नेताओं को उठाया, विरोध में भौंरा थाना के सामने प्रदर्शन [wpse_comments_template]   ">https://lagatar.in/dhanbad-police-raised-farmer-leaders-sitting-on-dharna-protested-in-front-of-bumblebee-police-station/">

   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही