Search

 
 
 

सिंदरी : कांड्रा हीरक मोड़ का नाम बदल कर  हुआ शहीद सुरेंद्र महतो चौक

 
Sindri : झारखंड कुशवाहा महासभा धनबाद जिला द्वारा शुक्रवार 28 जनवरी को शहीद सुरेंद्र महतो की पुण्यतिथि पर कांड्रा हीरक मोड़ का नाम बदल कर शहीद सुरेन्द्र महतो चौक किया गया. इस अवसर पर मोड़ पर शहीद सुरेंद्र महतो चौक नामक बोर्ड लगाया गया एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मुख्य अतिथि झारखंड कुशवाहा महासभा के प्रदेश सचिव उचित महतो ने कहा कि शहीद सुरेंद्र महतो कुशवाहा समाज के वीर सपूत थे. वह अपने समाज की रक्षा के लिए अशांति फैलाने की मानसिकता रखने वाले गुंड़ों के खिलाफ संघर्ष करते हुए आज ही के दिन 28 जनवरी 1978 को शहीद हो गये थे. उनकी शहादत को झारखंड कुशवाहा महासभा समेत धनबाद जिला के लोग कभी नहीं भूलेंगे. इस मौके पर झारखंड कुशवाहा महासभा धनबाद जिला उपाध्यक्ष विरंची महतो, धनबाद जिला मिडिया कोडिनेटर संतोष कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश महतो, हेमराज महतो, कमलेश सिंह, शंकर दयाल महतो, शहिद सुरेंद्र महतो के पुत्र महावीर महतो, प्रदीप महतो, अनिल सिंह, सूरज महतो, अमर सिंह, कुशवाहा, नन्दू महतो, भाष्कर आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : कोयलांचल">https://lagatar.in/cold-increased-chills-in-koyalanchal/">कोयलांचल

में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही