Search

सिंदरी : ट्रक ने 7 बकरियों को कुचला, विरोध में रोड जाम

Sindri : एसीसी सीमेंट फैक्ट्री होते हुए बलियापुर झरिया मुख्य सड़क में मिलने वाले छाताटांड़ गांव के समीप सड़क मार्ग पर 5 जनवरी को ट्रक ने 7 बकरियों को कुचल दिया. ट्रक सीमेंट अनलोड कर तेज गति से एसीसी प्लांट जा रहा था. छाताटांड निवासी 50 वर्षीय महिला लुल्ही देवी ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी. मांगें पूरी होने तक रहेगी सड़क जाम : ग्रामीण ग्रामीणों ने बताया कि छाताटांड़ की पुष्पा देवी काफी गरीब है. वह बकरी पालन कर अपनी जीविका चलाती है. उसकी बकरियों को एसीसी प्लांट में ट्रांसपोर्टिंग पर लगे ट्रक ने कुचल दिया है और घंटों बाद भी मुआवज की मांग पर वार्ता के लिए न तो ट्रांसपोर्ट के और न ही एसीसी का कोई पदाधिकारी पहुंचा है. कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, सड़क जाम रखी जाएगी. ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किए जाने से घंटों तक एसीसी प्लांट में लगे वाहनों सहित अन्य वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा. बीच-बीच में सिंदरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेती रही. खबर लिखे जाने तक स्थिति जस की तस थी. यह भी पढ़ें : जामताड़ा:">https://lagatar.in/jamtara-burning-of-effigy-against-attack-on-former-bjp-mla/">जामताड़ा:

भाजपा के पूर्व विधायक पर हमले के खिलाफ पुतला दहन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//