Sindri : अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है. इस खास दिन पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल सिंदरी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. सिंदरी शहरपुरा नेहरू मैदान के समीप स्थित ब्रह्म शिव मंदिर में दोपहर में भव्य सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा. इसके बाद शाम छह बजे से वाराणसी में की जाने वालीगंगा आरती की तर्ज पर महाआरती का कार्यक्रम होगा. इसके बाद नेहरू मैदान में डीजे पंकज द्वारा भव्य आकर्षक लेजर लाइट शो और डीजे प्रोग्राम किया जायेगा. इसकी जानकारी विहिप बजरंग दल के जिला मंत्री विकास गिरी उर्फ सोनू गिरी ने दी. उन्होंने सिंदरी सहित पूरे धनबाद जिलावासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गयी. [wpse_comments_template]
सिंदरी में 22 जनवरी को विहिप बजरंग दल भव्य कार्यक्रम का करेगा आयोजन
Last Updated: Jan 18, 2024 12:00 AM (IST)