Sindri : झारखंडी भाषा संघर्ष समिति द्वारा 58 दिनों तक भाषाई आंदोलन किए जाने के बाद, ऐतिहासिक जीत हासिल होने पर समिति के लोगों ने रविवार 20 फरवरी को बलियापुर स्थित झारखंड पितामाह स्व बिनोद बिहारी महतो के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया. टाइगर जयराम महतो एवं स्वपन कुमार महतो ने कहा कि बिनोद बाबू का सपना शोषण मुक्त झारखंड राज्य बनाने का था और दशकों के संघर्ष के बाद झारखंड राज्य बना. इसी तरह वर्तमान में झारखंड के क्रांतिकारियों ने भाषाई अतिक्रमण के खिलाफ बिगुल फूंका और बाहरी भाषा को उखाड़ कर झारखंडी भाषा संघर्ष समिति ने जीत हासिल की. मौके पर टाइगर जयराम महतो, प्रेम महतो, स्वपन कुमार महतो, रवि महतो, गौतम महतो, मनीष महतो, बबलू, अर्जुन, शक्ति महतो, राहुल मोदक, जगरनाथ, सारियान महतो, सुबल महतो, मुकेश हेंब्रम, सांतो बास्की, मनोज रवानी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
सिंदरी : बिनोद बिहारी महतो समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद
Last Updated: Feb 20, 2022 12:00 AM (IST)