Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंगर अरिजीत सिंह की मां का ब्रेन स्ट्रोक से निधन, 17 मई को कोरोना की रिपोर्ट आई थी निगेटिव

Advertisement
Advertisement

Kolkata : जाने-माने सिंगर अरिजीत सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़. उनकी मां अदिति सिंह का कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया. बीते 17 मई को ही उनकी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई थी. कुछ समय से कोरोना से पीड़ित थीं और उनका इलाज भी अस्पताल में चल रहा था. इसके बाद वे ठीक हो रही थीं. लेकिन बुधवार की देर रात को ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनका निधन हो गया. अदिति सिंह 52 वर्ष की थीं. कोलकाता के एक अस्पताल में कोविड का इलाज करा रहीं थीं. अस्पताल के अधिकारियों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी. अस्पताल की ओर से कहा गया कि अदिति सिंह की कोविड रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आयी थी, लेकिन बुधवार रात करीब 11 बजे उन्हें मस्तिष्काघात हुआ. कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था और एकमो (ईसीएमओ) सपोर्ट पर रखा गया था.

शव को अंतिम संस्कार के लिए कोलकाता से मुर्शिदाबाद ले जाया गया

फिल्म‌ निर्देशक श्रीजित मुखर्जी ने कोलकाता से बताया कि अरिजीत, मैंने और इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की. मगर अफसोस की हम अरिजीत की‌‌ मां को बचा नहीं पाए. सेरेब्रल (ब्रेन) स्ट्रोक के चलते बुधवार को उनका निधन हो गया. श्रीजित मुखर्जी ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अरीजित की मां के लिए रक्तदान की भी अपील की थी. उन्होंने लिखा था कि डाकुरिया स्थित आमरी अस्पताल में अरीजीत की मां के लिए A- बल्ड की जरूरत है. जानी-मानी अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ने भी इसी तरह की अपील सोशल मीडिया पर की थी. अरिजीत के मां के निधन के बाद आज सुबह उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए कोलकाता से मुर्शिदाबाद ले जाया गया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही