Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक में शो के दौरान सिंगर कैलाश खेर पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

LagatarDesk : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर पर कर्नाटक में शो के दौरान हमला किया गया. दो लड़कों ने कैलाश खेर पर बोतल फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल कर्नाटक में तीन दिवसीय हम्पी महोत्सव का अंतिम दिन था. महोत्सव में कैलाश खेर स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे. उसी समय दो लड़के कन्नड़ गाने की मांग करने लगे. तभी उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म कर रहे कैलाश खेर पर पानी की बोतल फेंक दी. जिसके बाद पुलिस ने बोतल फेंकने के आरोप में दोनों आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया. (पढ़ें, बैंक">https://lagatar.in/before-going-to-the-bank-see-the-list-of-holidays-banks-will-be-closed-for-so-many-days-in-february/">बैंक

जाने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट, फरवरी में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद)

तीन दिवसीय महोत्सव में बॉलीवुड और कन्नड़ सिंगर्स ने बांधा समां

बता दें कि कर्नाटक में हम्पी महोत्सव 27 जनवरी को शुरू हुआ था और 29 जनवरी यानी कल तक चला. उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किया था. इस महोत्सव में कई बॉलीवुड और कन्नड़ सिंगर्स ने परफॉर्म किया. इसमें वर्ल्ड हेरिटेज साइट की महिमा दिखाने के लिए एक साउंड और लाइट शो भी शामिल था. इवेंट में कन्नड़ प्लेबेक सिंगर अर्जुन, विजय प्रकाश, रघु दीक्षित और अनन्या भात ने परफॉर्म किया. वहीं बॉलीवुड से अरमान मलिक और कैलाश खेर ने अपने गानों से लोगों को डांस करने पर मजबूर कर दिया. इसे भी पढ़ें : TPC">https://lagatar.in/hearing-on-bail-of-tpc-commander-bhikhan-ganjhu-in-hc-court-asked-for-criminal-history-and-case-diary/">TPC

कमांडर भीखन गंझू की बेल पर HC में सुनवाई, कोर्ट ने मांगा आपराधिक इतिहास और केस डायरी

बॉलीवुड के फेमस सिंगर में से एक हैं कैलाश खेर

कैलाश खेर की बात करें तो वो बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड सिंगर्स में से एक हैं. कैलाश खेर ने कई शानदार गाने गाये हैं. सिंगर का गाना `अल्लाह के बंदे हंस दे...` तो रूह को छू लेता है. उनके गानों में वो दर्द और एहसास होता है, जो सीधा दिल पर लगता है. इतना ही नहीं अपने बयानों के कारण भी कैलाश खेर सुर्खियों में रहते हैं. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-empowerment-camp-organized-in-circle-office-premises/">लातेहार

: अंचल कार्यालय में सशक्तिकरण शिविर का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही