Search

 
 
 

सिंगर ऋषभ टंडन का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सदमे में फैमिली

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है. अभिनेता असरानी के निधन के बाद अब मशहूर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का 32 वर्ष की उम्र में निधन हो गया
 

Lagatar desk :  बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है. अभिनेता असरानी के निधन के बाद अब मशहूर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का 32 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. ऋषभ 21 अक्टूबर को दिल्ली में थे, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया.उनके असमय निधन से म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

 

 


दिल्ली में हुआ निधन, दिवाली मनाने पहुंचे थे परिवार के पास

ऋषभ टंडन दिवाली के मौके पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने दिल्ली आए थे. इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया. यह खबर सामने आते ही इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है.

 

संगीत और अभिनय में बनाई खास पहचान

ऋषभ सिर्फ गायक नहीं, बल्कि एक शानदार अभिनेता भी थे. शांत स्वभाव और सादगी भरे व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले ऋषभ को संगीत से बेहद लगाव था. उन्होंने ‘फकीर’, ये आशिकी, ‘चांद तू’, ‘धू-धू करके’, ‘फकीर की जुबानी’ जैसे गाने गाए, जो काफी लोकप्रिय हुए.

 

प्रकृति और जानवरों से था गहरा लगाव

ऋषभ टंडन को जानवरों से खास लगाव था. उनके मुंबई स्थित घर में कई बिल्लियां, कुत्ते और पक्षी थे, जिन्हें वे परिवार की तरह प्यार करते थे.

 

फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर

ऋषभ के अचानक निधन से न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री, बल्कि उनके प्रशंसकों के बीच भी गहरा शोक है. पैपराजी विरल भयानी ने भी सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

 

अधूरे रह गए कई म्यूजिक प्रोजेक्ट

जानकारी के मुताबिक, ऋषभ इन दिनों कई नए गानों पर काम कर रहे थे, जो अब अधूरे रह गए हैं. उनका जाना इंडस्ट्री के लिए संगीत जगत की बड़ी क्षति माना जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही