LagatarDesk : अजय देवगन स्टारर फिल्म “सिंघम अगेन” ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है. अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ‘भूल भुलैया 3’ के साथ रिलीज हुई है. अजय की फिल्म ने `भूल भुलैया 3` को तगड़ी फाइट दी है. साथ ही अजय बॉक्स ऑफिस के सिंघम बनकर उभरे हैं.‘ फिल्म सिंघम अगेन ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की है. वहीं बात करें ‘भूल भुलैया 3’ की तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन 35 करोड़ 50 लाख रुपये के लगभग रहा है. वहीं ‘सिंघम अगेन’ की बंपर एडवांस बुकिंग हो रही है. कलेक्शन और अजय देवगन के ओपनिंग डे पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. खबर लिखे जाने तक सिंघम अगेन ने रिलीज से पहले दिन 43.50 करोड़ का धमाकेदार कारोबार कर लिया है. वहीं फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के ओपनिंग डे कलेक्शन 35 करोड़ 50 लाख रुपये के लगभग रहा है. दरअसल बात करें तो सुबह के शोज में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं था, लेकिन दोपहर और शाम के शोज में 80% से ज्यादा की बुकिंग रही है.
बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन का धमाकेदार कलेक्शन, ‘भूल भुलैया 3’ पर भारी पड़ी मूवी
Last Updated: Nov 02, 2024 12:00 AM (IST)