Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिष्टुपुर चैम्बर भवन में सिंहभूम चैम्बर ने आयोजित किया रंगारंग दीपावली मिलन समारोह

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में रंगारंग दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया. इसमें अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय और जुस्को के प्रबंध निदेशक तरूण डागा, समाजसेवी अरूण बाकरेवाल उपस्थित थे. इनके अलावा चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर केडिया, गौतमचन्द्र गोलछा, निर्मल काबरा, अशोक भालोटिया भी उपस्थित थे. बीते वर्ष कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण दीपावली मिलन समारोह आयोजित नहीं किया गया. इस कारण इस बार के कार्यक्रम में अधिकांश सदस्य सपरिवार शामिल हुए. कार्यक्रम की खासियत यह रही कि चैम्बर सदस्यों के बच्चों की ओर से सभी के लिए मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसकी अतिथियों और पदाधिकारियों ने सराहना की. इसे भी पढ़ें : पूर्वी">https://lagatar.in/diwali-faded-for-1-28-lakh-pensioners-of-east-singhbhum-money-was-not-received-even-in-chhath/">पूर्वी

सिंहभूम के 1.28 लाख पेंशनरों की फीकी रही दिवाली, छठ में भी नहीं मिला पैसा
इससे पहले कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया. चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने इस दौरान स्वागत भाषण दिया और मंच संचालन मानद महासचिव मानव केडिया ने किया. विधायक सरयू राय और जुस्को के एमडी तरूण डागा ने दीपावली को दिलों के मिलन का पर्व बताया और सिंहभूम चैम्बर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष नितेश धूत, महेश सोंथालिया, दिलीप गोलछा, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, सांवरमल शर्मा, पीयूष चौधरी, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा ने सराहनीय योगदान दिया. समारोह के संयोजक भरत मकानी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर चैम्बर सदस्य अपने परिवार सहित समारोह में सहभोज का आनंद लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही