Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एकल अभियान एक तरह का ईश्वरीय कार्य : जन्मेजय प्रताप

Advertisement
Advertisement
आवसीय आचार्य चयन वर्ग का भुरकुंडा पंचायत में शुभारंभ Ramgarh:  एकल अभियान रामगढ़ अंचल समिति के तत्वावधान में बुधवार से भुरकुंडा पंचायत सचिवालय में एकल अभियान द्वारा तीन दिवसीय आवसीय आचार्य चयन वर्ग का शुभारंभ किया गया. विधिवत उद्घाटन भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में एकल अभियान रामगढ़ अंचल समिति के अध्यक्ष जन्मेजय प्रताप मुख्य रूप उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि एकल अभियान का कार्य ईश्वरीय कार्य है. अपने क्षेत्र में यह कार्य ठीक से हो, इसके लिए आप सभी को प्रशिक्षण में बुलाया गया है. इसमें आप सब ध्यान केंद्रित कर प्रशिक्षण वर्ग में रहेंगे और जो भी विषय पर मार्गदर्शन प्राप्त होगा, उसे अपने में एकल विद्यालय के माध्यम से गांवों में बताएंगे. मौके पर अंचल उपाध्यक्ष भुवनेश्वर ठाकुर,अंचल सह सचिव सुरेश गणक, अंचल महिला समिति अध्यक्ष उमा सिन्हा, सचिव अनामिका श्रीवास्तव, अंचल समिति कोषाध्यक्ष विनोद मिश्रा, सत्संग समिति के कोषाध्यक्ष जेपी अग्रवाल, अंचल ग्राम स्वराज प्रभारी रमेश सिंह, भुरकुंडा समिति के सह सचिव विजय, भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान, दक्षिण झारखंड संभाग प्रशिक्षण प्रमुख अर्जुन सिंह, अंचल अभियान प्रमुख चंद्रशेखर कुमार सहित 40 गांव के आचार्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/rail-teka-movement-of-kurmi-community-back-operation-of-trains-normal/">रांचीः

कुरमी समाज का रेल टेका आंदोलन वापस, ट्रेनों का परिचालन सामान्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही