Search

 
 
 

एकल अभियान का खेलकूद प्रतियोगिता 7 से, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

 
Ranchi : रांची स्थित खेलगांव परिसर में एकल अभियान के अभ्युदय स्पोर्ट्स क्लब और वनबंधु परिषद कि ओर से 7 और 8 जनवरी को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. शनिवार सुबह 10:30 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित होगा. मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और विशिष्ट अतिथि सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद होंगे. इस प्रतियोगिता में दक्षिण झारखंड के 12 जिलों के लगभग 4000 गांव से 375 बच्चे भाग ले रहे हैं. प्रतिभागियों का चयन पंचायत और प्रखंड स्तर पर कराई गई प्रतियोगिता से किया गया. 6 से 14 वर्ष के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद कि प्रतिस्पर्धा रहेगी और ताना भगत स्टेडियम में कुश्ती, कबड्डी खेल खेले जाने है. सभी बच्चों के रहने, आने-जाने और खाने की व्यवस्था की संस्था के द्वारा कि जा रही है. विजेता बच्चों को मेडल के साथ खेल किट भी दिये जाएंगे साथ ही सभी खेल में विजेता बच्चे फरवरी माह में राष्ट्रीय खेल में भाग लेने के लिए लखनऊ जाएंगे और जो बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर विजेता घोषित होंगे उन्हें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया अपनी देखरेख में प्रशिक्षित किया जाएगा. ये जानकारी मीडिया से साझा करते हुए रेखा जैन, रमेश धरणीधरका, दीपक अग्रवाल, प्रदीप कुमार जैन, मुकेश अग्रवाल, विशेष केडिया, प्रशांत, अजयदीप वाधवा, अनुपमा राजगढ़िया, जयदीप मोदी, बाबूलाल गोप, राजेश अदुकिया, पूजा बगड़िया एवं मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार ने दी. इसे भी पढ़ें: एक">https://lagatar.in/one-crore-prize-patiram-manjhi-8-naxalites-including-3-women-of-misir-besra-squad-surrendered/">एक

करोड़ का इनामी पतिराम मांझी, मिसिर बेसरा दस्ते की 3 महिला समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही