Search

 
 
 

वैशाली: घर में घुसकर महिला की चाकू गोदकर हत्या

 
Vaishali: अपराधियों ने घर में घुसकर दवा व्यापारी की पत्नी की हत्या कर दी. घटना महुआ बाजार इलाके में मंगलवार देर रात को हुई. मृतका होम्योपैथ दवा के होलसेलर गोविंदा कुमार सिंह की पत्नी थी. महिला का शव ऐसी हालत में मिला है जिससे दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम रहने पर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है. मृतका को चाकू से गोदकर मारा गया है. महिला दो बच्चों की मां थी. घटना रात करीब एक बजे के आसपास हुई. घटना के वक्त मृतका घर में अकेली थी. मृतका का ससुराल बोअरिया था. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम थी जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लग गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रिपोर्ट आने के बाद पूरी बात सामने आ पाएगी. इसे भी पढ़ें - संताल">https://lagatar.in/the-government-is-trying-to-eliminate-the-santhal-tribals-babulal/">संताल

आदिवासियों को समाप्त करने में लगी है सरकार : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही