Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीनी रेलवे वर्कशॉप का कर्मी छह दिन से था लापता, जमशेदपुर में विक्षिप्त अवस्था में मिला

Advertisement
Advertisement
Saraikela : सीनी रेलवे वर्कशॉप से विगत 22 अगस्त से लापता कर्मी को पुलिस ने जमशेदपुर से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. सीनी रेलवे वर्कशॉप के कर्मी पिछले 22 अगस्त से लापता थे. ओपी प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि विगत दो वर्षों से हेल्पर का कार्य कर रहे 30 वर्षीय अजीत राम 22 अगस्त से लापता हो गये थे. वह हजारीबाग जिला अंतर्गत चुरचू थाना क्षेत्र का रहने वाला है. लापता होने की परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद ओपी में सनहा दर्ज किया गया था. छोटे भाई कैलाश राम ने सीनी ओपी में लिखित जानकारी देते हुए बताया कि उनके बड़े भाई अजीत राम 2019 से सीनी वर्कशॉप में हेल्पर की ड्यूटी करते थे. सीनी में अनिल ठाकुर के मकान पर किराए में रहते थे. बताया कि 22 अगस्त को अनिल ठाकुर ने उन्हें सूचना दी कि अजीत राम अपना कमरा खुला छोड़ कर कहीं चले गए हैं. सूचना पाकर 23 अगस्त को सीनी पहुंचे और सभी संभावित जगहों पर अजीत राम की खोजबीन की परंतु कहीं उनका पता नहीं चला.

एमजीएम अस्पताल के बगल में दुकान देने वाले ने पहचाना

ओपी प्रभारी ने बताया कि इस दौरान सूचना मिली कि अजीत राम जमशेदपुर में मानसिक विक्षिप्त की तरह घूम रहे हैं. जमशेदपुर पुलिस की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे अस्वस्थ समझकर एमजीएम में उपचार के लिए भर्ती करा दिया था, वहां से भी वह भाग गया था और इधर उधर घूम रहा था. इस बीच एक दुकानदार की नजर पड़ी जो सीनी का रहने वाला है और एमजीएम के बगल में उसकी दुकान है. युवक को देख तत्काल उसने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने उसे बरामद करते हुए परिजनों को सौंप दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही