Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीनी की रीत महापात्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर हुई नृत्य प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Advertisement
Advertisement
Saraikela : सीनी की रहनेवाली रीत महापात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर हुई नृत्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल किया है. शिक्षक दंपती संजय महापात्रा और सुजापा महापात्रा की बेटी रीत ने नौ अक्टूबर को पंजाब के जालंधर में लवली यूनिवर्सिटी में हुई प्रतियोगिता में कामयाबी हासिल की. 11 साल की रीत ने सेमी क्लासिकल वर्ग में अपना परफारमेंस दिया था. इस प्रतियोगिता के जज में डीआईडी सीजन 1 के फाइनलिस्ट रहे परम सिंह, जीएनडीयू से क्लासिकल में गोल्ड मेडलिस्ट पीयूष जैन, ऑल इंडिया डांस स्पोर्ट्स के अध्यक्ष बलविंदर सिंह और फोल्क डांस के कोच हंटर झाकू रहे. इस प्रतियोगिता में कई राज्यों से प्रतिभागी पहुंचे थे. रीत के इस चौंपियनशिप में गोल्ड जीतने के बाद उसे अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. रीत ने क्लासिकल की शिक्षा सरायकेला के गुरु केदार मेमोरियल आर्ट सेंटर से ली है. वह वर्तमान में कथक के चौथे साल में है, साथ ही वह वेस्टर्न भी सीख रही है. वह सीनी में वीएस पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है, जहां उसकी मां भी शिक्षिका है. रीत के मां-पिता के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों ने रीत के इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है. रीत की मां सुजाता महापात्र ने बताया कि रीत महापात्र ने चार साल की उम्र में ही डांस सिखना शुरु किया है. मालूम हो कि रीत महापात्र कई कार्यक्रमों में क्लासिकल व वेस्टर्न डांस कर लोगों की वाहवाही बटोर चुकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही