Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी का होगा निर्माण- विधायक

Advertisement
Advertisement
Giridih : स्थानीय जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि गिरिडीह में सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जाएगा. हेमंत सरकार शिक्षा को लेकर प्रयासरत है. उक्त बातें उन्होंने सर जेसी बोस बालिका प्ल्स टू उच्च विद्यालय में समारोह को संबोधित करते हुए कही. विद्यालय में 6 अगस्त से कक्षा ग्यारहवीं में नामांकन प्रारंभ हुआ. इस अवसर पर विद्यालय में सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया था. विधायक समारोह के मुख्य अतिथि थे. विधायक ने कहा कि  यह गौरव की बात है कि इस विद्यालय को प्लस टू का दर्जा मिला है. अब छात्राओं को इंटर की पढ़ाई में सुविधा होगी. विधायक की मौजूदगी में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की एक-एक छात्रा का नामांकन किया गया. समारोह को डीएसई विनय कुमार ने भी संबोधित किया. विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र प्रसाद सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग नृत्य पेश की. समारोह में मैट्रिक परीक्षा की तीन टॉपर छात्राओं को पदक भेंट किया गया. मौके पर स्कूल के शिक्षक मो. अख्तर, पापिया सरकार, सुधा कुमारी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थी. मंच संचालन स्कूल के ही शिक्षक मुन्ना कुशवाहा ने किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=380318&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही