Ranchi News: चान्हो प्रखंड क्षेत्र में एसआईआर (SIR) का काम इन दिनों मोबाइल की रोशनी के सहारे किया जा रहा है. देर शाम तक काम पूरा करने के लिए कर्मियों को पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं मिल पा रही है. ऐसे में कर्मचारी मोबाइल का फ्लैश जलाकर दस्तावेजों और अन्य जरूरी कागजातों की जांच व ऑनलाइन कार्य पूरा करते नजर आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें -
https://lagatar.in/asian-games-nepal-defeated-afghanistan-by-5-wickets
बताया जा रहा है कि एसआईआर कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए कर्मियों पर काम का दबाव है. दिन में क्षेत्र में सत्यापन और अन्य कार्यों के बाद शाम तक कार्यालय लौटने पर उन्हें डेटा अपडेट करने और दस्तावेजों से संबंधित काम करना पड़ रहा है. पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के कारण मोबाइल की रोशनी का सहारा लेना पड़ रहा है. कर्मियों का कहना है कि समय पर काम पूरा करना जरूरी है, इसलिए उपलब्ध संसाधनों में ही काम करना पड़ रहा है. मोबाइल की रोशनी में काम करते कर्मियों की तस्वीर सामने आने के बाद व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
