Search

 
 
 

सिरमटोली फ्लाईओवर : बेहतरीन डिजाइन व लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का अद्भुत संगम, साउंड प्रूफ क्रैश बेरियर दे रहा मिसाल

राजधानी रांची के के सिरमटोली में बना कार्तिक उरांव फ्लाई ओवर एक प्रमुख स्थलचिह्न बन गया है. यह फ्लाईओवर अपनी अनूठी विशेषताओं और बेहतरीन डिजाइन व टेक्नोलॉजी के जरिए खुद अपनी कहानी बयां कर रहा है.
 

Ranchi :   राजधानी रांची के के सिरमटोली में बना कार्तिक उरांव फ्लाई ओवर एक प्रमुख स्थलचिह्न बन गया है. यह फ्लाईओवर अपनी अनूठी विशेषताओं और बेहतरीन डिजाइन व टेक्नोलॉजी के जरिए खुद अपनी कहानी बयां कर रहा है.  इस फ्लाई ओवर का निर्माण सिर्फ ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए नहीं, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए किया गया है.  सीएम हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया में लिखा है कि अद्भुत, अतुलनीय, अविस्मरणीय...रांची में नवनिर्मित फ्लाईओवर कार्तिक उरांव जी के नाम से झारखंड की जनता को समर्पित. 

ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए विशेष व्यवस्था

फ्लाई ओवर की रेलिंग पर 1.6 मीटर ऊंचा साउंड प्रूफ क्रैश बेरियर लगाया गया है,जो वाहनों की आवाज को कम करता है. इससे आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को शांति और सुकून मिलता है।

आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था

फ्लाईओवर पर हर तीन मिनट पर ट्राई-कलर लाइट बदलती है, जो तिरंगे का एहसास कराती है. इसके अलावा हर 30 मीटर पर डबल आर्म लाइट्स, लगा है, जो फ्लाई ओवर को रोशन करता है. वहीं  मेकॉन गोलंबर, देवेंद्र मांझी चौक, राजेंद्र चौक, नेपाल हाउस मोड़, पटेल चौक और सिरमटोली चौक के पास कुल छह स्थानों पर हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं, जिससे पूरा क्षेत्र दूधिया रोशनी से सराबोर कर देती हैं. 

238 घंटा रोका गया था ट्रेनों का परिचालन

इस परियोजना के तहत रेलवे लाइन पर ब्रिज बनाने के लिए कुल 238 घंटों तक ट्रेनों का परिचालन रोका गया था, ताकि निर्माण बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके. 


निर्माण में लगा 2 साल 9 महीना 16 दिन का समय

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की नींव 19 अगस्त 2022 को रखी गई थी, जो 5 जून को आम जनता के लिए खोल दिया है. दो साल नौ महीना 16 दिन में बना यह फ्लाई ओवर सिरमटोली, पटेल चौक, राजेंद्र चौक, नेपाल हाउस मोड़, मेकॉन गोलंबर जैसे व्यस्त क्षेत्रों को जोड़ता है।

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही