Search

 
 
 

गढ़वा के बेरोजगार युवाओं को नौकरी देगा एसआईएस, 1 से 17 अगस्त तक प्रखंडों में लगेगा भर्ती कैंप

 
Garhwa : गढ़वा जिला प्रशासन के सहयोग से गढ़वा के विभिन्न प्रखंडों में एक अगस्त से सिक्योरिटी स्किल्स काॅन्सिल ऑफ इंडिया एवं सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड (एसआईएस) के द्वारा बहाली कैंप लागाया जा रहा है. इसमें इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को संबंधित प्रखंड में आयोजित भर्ती कैंप में शामिल हो सकते हैं. जिसमें अभ्यर्थियों का पहले शारीरिक एवं लिखित परीक्षा ली जाएगी. इसके बाद उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और आवेदन फॉर्म शुल्क रुपए 500 रुपए जमा लिये जाएंगे. अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद सेंट्रल टेनिंग एकेडमी गढ़वा में 1 महीने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. ट्रेनिंग किट और भोजन के लिए अभ्यर्थियों से शुल्क लिया जाएगा. पीटी, ड्रील, ड्रील थ्योरी, औद्योगिक सुरक्षा, भीआईपी सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कम्प्यूटर, बैंक सिक्योरिटी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा, सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग पूरा होने के बाद Security & Intelligence Service Ltd के 2200 कार्यस्थलों पर ड्यूटी दी जाएगी.

अभ्यर्थियों के लिए क्या है जरूरी योग्यता और क्या-क्या मिलेगी सुविधा

भर्ती शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए भर्ती अधिकारी रमेश कुमार जायसवाल ने बताया कि इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी कम से कम मैट्रिक पास होना चाहिए. उनकी उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए. अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट 1984 के अनुसार वेतन समेत अन्य सुविधाएं दी जाएगी. जिसमें पीएफ, सरकारी पेंशन, विधवा पेंशन, बोनस, ग्रेच्यूटी, ईएसआई, ग्रुप इंश्योरेंस, मेडिकल, आवास व मेस की सुविधा, प्रमोशन समेत दो योग्य बच्चों को आईपीएस देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था तथा स्थानांतरण के दौरान यात्रा भत्ता एवं खाने की सुविधा दी जाती है. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 8219591494 पर संपर्क कर सकते हैं या www.ssciindia.com को देख सकते हैं.

किस प्रखंड में कब लगेगा भर्ती कैंप

01 अगस्त को खरौंधी थाना परिसर और संत तुलसी दास कॉलेज रेहला 02 अगस्त को केतार थाना परिसर एवं संत तुलसीदास कॉलेज रेहला 03 अगस्त को कांडी थाना परिसर में 04 अगस्त को भवनाथपुर थाना परिसर में 05 अगस्त को विशुनपुरा थाना परिसर 06 अगस्त को मझिआंव 07 अगस्त को धुरकी थाना परिसर 08 अगस्त को नगर उंटारी थाना परिसर 09 अगस्त को रमना थाना परिसर 10 अगस्त को डंडई थाना परिसर 11 अगस्त को मेराल थाना परिसर 12 अगस्त को चिनिया थाना परिसर 13 को भंडरिया को थाना परिसर 14 अगस्त को रमकंडा थाना परिसर 16 अगस्त को रंका थाना परिसर 17 अगस्त को गढ़वा थाना परिसर में कैंप लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-property-dealers-body-found-in-a-trolley-bag/">बिहारः

ट्रॉली बैग में मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही