Search

 
 
 

सिसई CO ने म्यूटेशन के 46 मामलों को पहले रद्द किया, फिर खुद ही किया स्वीकृत

 
Ranchi : गुमला जिला से सिसई अंचल अधिकारी (C0) निदेश रौशन खलखो ने म्यूटेशन के 46 आवेदनों को पहले रद्द कर दिया. इसके बाद खुद ही इसे सुनकर म्यूटेशन आवेदन को स्वीकृत कर दिया. अंचल से दो हल्का के रजिस्टर-टू चोरी हो गयी है. अंचल कार्यालय के निरीक्षण में इन तथ्यों की जानकारी मिली. गुमला के उपायुक्त करण सत्यार्थी को सिसई अंचल में म्यूटेश में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. इन शिकायतों के आधार पर उन्होंने सिसई अंचल कार्यालय के निरीक्षण का आदेश दिया. अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान छह में से दो हल्का के रजिस्टर-टू के चोरी हो जाने की जानकारी मिली. निरीक्षण के दौरान राजस्व उपनिरीक्षक ने यह जानकारी दी कि हल्का-3 और हल्का-5 के एक मौजा के रजिस्टर की चोरी हो गयी है. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अंचल अधिकारी ने 46 म्यूटेशन के आवेदनों को पहले रद्द किया. फिर खुद ही उसे सुन कर उसे स्वीकृत कर लिया. नियमानुसार, अंचल अधिकारी अपने स्तर से रद्द किये गये म्यूटेशन आवेदन की अपील खुद नहीं सुन सकते हैं. अंचल अधिकारी ने अपने ही रद्द म्यूटेशन आवेदनों को फिर से स्वीकृत किया है, उसमें मौजा सुरसा,सहीजाना, अरको, सियांग, बघनी, मंगलो सहित अन्य मौजा शामिल है. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्ष 2022-24 में मिले सभी म्यूटेशन आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है. इन दो वित्तीय वर्ष में कुल 2231 म्यूशन आवेदन मिले थे. 2024-25 में मिले 731 म्यूटेशन आवेदनों में से 683 का निपटारा किया जा चुका है. 2025-26 के दौरान मिले सभी 12 आवेदन लंबित हैं.
अंचल अधिकारी द्वारा रद्द और स्वीकृत म्यूटेश आवेदन का उदाहरण
केस नंबर आवेदक मौजा खाता प्लॉट परिणाम
389/2024-25 जोगेंद्र उरांव सहीजाना 51 188 रद्द
414/2024-25 जोगेंद्र उरांव सहीजाना 51 188 स्वीकृत
322/2024-25 हेदायत खान अरको 145 254 रद्द
429/2024-25 हेदायत खान अरको 145 254 स्वीकृत
162/2024-25 शम्स तबरेज सियांग 38 1699 रद्द
299/2024-25 शम्स तबरेज सियांग 38 1699 स्वीकृत
163/2024-25 इम्तियाज अंसारी बघनी 67 494 रद्द
367/2024-25 इम्तियाज अंसारी बघनी 67 494 स्वीकृत
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही