Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

17 मार्च तक ईडी की कस्टडी में भेजे गए सिसोदिया

New Delhi:  शराब नीति में कथित घोटाला मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को अरेस्ट किया था. सीबीआई की 7 दिन की हिरासत के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की कस्टडी बढ़ा दी थी. कोर्ट ने सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. सिसोदिया से तिहाड़ जेल में ईडी ने भी पूछताछ की थी. करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. ED ने कोर्ट से सिसोदिया की 10 दिनों की रिमांड मांगी थी. जिसपर कोर्ट ने उन्हें सात दिनों की ईडी रिमांड को मंजूरी दी है. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/mp-sports-festival-in-dhanbad-will-be-held-on-march-18-and-19-at-jialgoda-stadium/">धनबाद

में सांसद खेल महोत्सव 18 व 19 मार्च को, जियलगोड़ा स्टेडियम में होगा आयोजन

सिसोदिया नहीं कर रहे सहयोग- ईडी

ईडी ने कोर्ट से कहा है कि 12 प्रतिशत मार्जिन के सवाल पर सिसोदिया गलत जवाब दे रहे हैं. इस घोटाले में 219 करोड़ रुपये की ट्रेल मिली है. हमें पूरी कार्यप्रणाली की जांच करने और अन्य आरोपियों के सामने पूछताछ करने की जरूरत है. इसलिए 10 दिन की रिमांड दी जाए. जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सिसोदिया को सात दिनों की ईडी रिमांड को मंजूरी दे दी. इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/in-the-last-week-of-election-month-election-officers-appointed-in-29-packs-of-12-blocks-of-palamu-district/">पलामू

जिला के 12 प्रखंडों के 29 पैक्सों में चुनाव माह के अंतिम सप्ताह में, निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही