Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिसोदिया का दावा : भाजपा ने भेजा संदेश, आप तोड़कर हमारे साथ आओ, सारे केस खत्म कर देंगे

Advertisement
Advertisement
New Delhi : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी को छोड़कर उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर मिला है. उन्होंने ट्वीट कर दावा किया कि मेरे पास भाजपा का संदेश आया है, आप तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे सीबीआई और ईडी के केस बंद करवा देंगे. मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं, सिर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों- षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं. मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं. जो करना है कर लो.

सिर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों के सामने नहीं झुकूंगा

सिसोदिया ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा कि वह ‘‘साजिशकर्ताओं और भ्रष्ट लोगों’’ के सामने कभी नहीं झुकेंगे. गौरतलब है कि सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में दर्ज एक प्राथमिकी में सिसोदिया समेत 15 अन्य लोगों तथा संस्थाओं को नामजद किया है. ‘आम आदमी पार्टी’ के नेता सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे पास भाजपा का संदेश आया है - ‘आप’ छोड़ कर भाजपा में आ जाओ, आपके खिलाफ सीबीआई और ईडी के सारे मामले बंद करवा देंगे.’’ उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा को मेरा जवाब है - मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं और राजपूत हूं. सिर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों, षडयंत्रकारियों के सामने नहीं झुकूंगा. मेरे खिलाफ सारे मामले झूठे हैं. जो करना है कर लो.’’ सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित भ्रष्टाचार को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेता सिसोदिया के घर पर छापा मारा था.
इसे भी पढ़ें – ECI">https://lagatar.in/relief-to-basant-soren-from-eci-at-present-read-new-update-in-mining-lease-case/">ECI

से फिलहाल बसंत सोरेन को राहत, पढ़िए खनन लीज मामले में नई अपडेट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही