Search

सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी डेथ एनिवर्सरी, बहन श्वेता, रिया चक्रवर्ती, सारा अली खान ने किया याद

Lagatar Desk: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 साल बीत चुके हैं. आज भी उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें याद करते हैं. 14 जून 2020 को एक्टर के निधन ने सभी को झकझोर दिया था. एक्टर का परिवार और फैन्स आज भी इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं. सुशांत को उनकी कमाल की एक्टिंग के लिए जाना जाता है. छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी उन्होंने काफी काम किया था. एक्टर की पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन्हें याद किया. साथ ही एक तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा. "लव यू भाई. मैं हर पल आप को याद करती हूं." https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-152.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वही रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत सिंह को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस पर हमला करते हुए कहा कि "दिखावा मत करो" https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-153.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सारा अली खान ने अपने दिवंगत को-स्टार को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर याद किया. एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दी. फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए उनकी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच अभी भी चल रही है. 14 जून 2020 को एक्टर अपने घर में मृत पाए गए थे. इस मामले को आत्महत्या का नाम दिया गया था. बाद में इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दिया गया. जिसकी जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें: रामगढ़:">https://lagatar.in/ramgarh-dc-reviewed-the-development-works-directed-to-complete-the-schemes-soon/">रामगढ़:

DC ने की विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//