Search

 
 
 

JSSC CGL परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में एसआईटी गठित, सदर डीएसपी करेंगे नेतृत्व

 
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा में हुए प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया है. रांची के सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स गठित की गई है. एसआईटी में चार पुलिस निरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी शामिल हैं. रांची एसएसपी ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया. गौरतलब है कि जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा 28 जनवरी 2024 को हुई थी. लेकिन परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था. इस घटना के बाद तत्कालीन सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी बना था, लेकिन उनका ट्रांसफर हो जाने के कारण अब फिर से एसआईटी गठन किया गया है. एसआईटी को जल्द से जल्द अभियुक्तों की शिनाख्त और उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है.

नामकुम थाना में दर्ज है मामला

इस संबध में नामकुम थाना में कांड संख्या 45/24, दिनांक 29 जनवरी 2024 को आईपीसी की धारा - 467/ 468/420/120बी., 66 आई.टी. एक्ट एवं 12 Jharkhand Competitive Examination (Prevention and Redressal of Unfair means in Recruitment) Act 2023 के अन्तर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध दर्ज किया गया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही