Search

 
 
 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक धरना खत्म नहीं होगा, सरकार के साथ मीटिंग के बाद सीजेपी का बयान

सीजेपी के साथ बातचीत के बाद केंद्रीय  मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार सीजेपी की दो मांगे मानने को तैयार है. जानकारों का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार के किंतु परंतु के बाद आंदोलन खत्म होने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है.
 

New Delhi : कॉकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक  धरना खत्म नहीं होगा. आज शुक्रवार को केंद्र सरकार को प्रतिनिधि जेपी नड्डा और जीतेंद्र सिंह के साथ मीटिंग के बाद सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार उनकी दो मांगें मानने को तैयार है.

 

सीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कहा, सरकार ने शनिवार दोपहर तक फैसला लेने की बात कही है.सीजेपी के साथ बातचीत के बाद केंद्रीय  मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार सीजेपी की दो मांगे मानने को तैयार है. जानकारों का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार के किंतु परंतु के बाद आंदोलन खत्म होने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है.

 

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा कल  रात अनशन खत्म करने के बाद संभावना व्यक्त की गयी थी कि सीजेपी के साथ बातचीत में आंदोलन खत्म होने का रास्ता निकल आयेगा.  सीजेपी के नेताओं की बात पर कि जब तक शिक्षा मंत्री  इस्तीफा नहीं देंगे. तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा, मामला फंस गया है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही