Search

 
 
 

JSSC मामले की SIT कर रही है जांच, विपक्ष रखे धैर्य- चंपाई

 
Ranchi: जेएसएसपी पेपर लीक मामले में विपक्ष की ओर से की जा रही सीबीआई जांच की मांग पर सीएम ने प्रतिक्रिया दी है. सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि एसआईटी मामले की जांच कर रही है. सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है. मजबूती के साथ इस मामले की जांच हो रही है. देश में ये पहला मामला नहीं है. कई और मामले हुए हैं. राज्य सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है. विपक्ष को धैर्य रखने की जरूरत है. यह बातें सीएम ने कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कही. इसे पढ़ें- CM">https://lagatar.in/gomia-mla-meets-cm-demands-to-make-bermo-a-district/">CM

से मिले गोमिया विधायक, बेरमो को जिला बनाने की मांग

सबको समान तरीके से जीने का हक है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्र की जो परिस्थित है. उसी को देखते हुए बिजली में सब्सिडी देने का फैसला किया है. ताकि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके. बिजली का इस्तेमाल कर सके. भवन रेगुलराइज बिल पर सीएम ने कहा कि झारखंड प्रदेश में सबको सम्मान से जीने का अधिकार है. जो मकान बना हुआ है, जहां वे रहे हैं. भविष्य में कोई विवाद न पैदा हो. वे डर के न रहे. इसे लेकर यह किया गया है. जहां तक राजस्व की बात है तो वो तो सिस्टम बना हुआ है. जनता की सेवा करने के लिए सरकार बनी है और जनता के लिए ही हम काम करते जा रहे हैं. सरकार किसके लिए है. जनता के लिए है और जनता को जितना सुविधा देना है दे रहे हैं. उनके आय के साधन कैसे बढ़े. आर्थिक स्त्रोत को कैसे बढ़ाया जाये, पढ़ाई की सुविधा मिले.यही तो सरकार का काम है. इसे भी पढ़ें- स्कूल">https://lagatar.in/class-3-student-dies-after-school-lunch-break-stir-in-school-many-news-from-latehar-including/">स्कूल

के लंच ब्रेक के बाद कक्षा तीन की छात्रा की मौत, स्कूल में मचा हड़कंप समेत लातेहार की कई खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही