Search

 
 
 

देवघर के सिरसा एसबीआई शाखा से लूटपाट के मामले की एसआईटी करेगी जांच

 
Deoghar : देवघर (Deoghar) जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसा एसबीआई शाखा से ₹212000 की लूट की घटना को लेकर देवघर एसपी ने एसआईटी टीम गठित की है.  सदर एसडीपीओ टीम का नेतृत्व करेंगे. टीम में सदर इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रसाद के अलावा मोहनपुर एवं रिखिया थाना की प्रभारी शामिल किया गया है. टीम में नगर थाना प्रभारी नहीं होंगे, हालांकि टीम उनका सहयोग लेगी. एसपी ने कहा कि टीम त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है. एसबीआई सिरसा शाखा के प्रबंधक राहुल कुमार की शिकायत पर मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उन्होंने शिकायत में कहा है कि 5 नकाबपोश लुटेरे सिरसा शाखा में आए और 16 लाख ₹12000 रुपये लूट कर चलते बने. सभी देवघर की ओर भाग निकले. हालांकि जान-माल की क्षति नहीं हुई है. घटना के बाद मोहनपुर थाना नियंत्रण कक्ष को जानकारी दे दी गई. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-naxalites-shot-and-killed-former-deputy-chief-fired-from-ak-47/">गिरिडीह

: नक्सलियों ने पूर्व उपमुखिया की गोली मारकर की हत्या, एके-47 से चलाई गई ताबड़तोड़ गोली [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/giridih-naxalites-shot-and-killed-former-deputy-chief-fired-from-ak-47/">

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही